![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच: राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार विद्यार्थियों से शाला के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर पुनर्गणना की प्रक्रिया जिले में सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। जिले के तीनों विकासखंड—जावद, मनासा एवं नीमच—से कुल 1591 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों के परीक्षण एवं मूल्यांकन का कार्य 20 एवं 21 अप्रैल को संबंधित विकासखंड मुख्यालय स्थित मूल्यांकन केंद्रों पर सम्पन्न कराया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता, गोपनीयता एवं शुचिता का विशेष ध्यान रखा गया। जिला अकादमिक समन्वयक पंडित अंबिका प्रसाद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुनर्गणना के दौरान कुल 150 प्रकरणों में अंक परिवर्तन पाया गया, जिन्हें तत्काल पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। शेष प्रकरणों में कोई परिवर्तन नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। अब संबंधित पोर्टल को लॉक कर दिया गया है और पुनर्गणना के परिणाम शीघ्र ही राज्य स्तर से जारी किए जाएंगे। जिले में इस प्रक्रिया के सफल संचालन से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में संतोष का वातावरण है। |
मालवांचल मित्र, नीमच: राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार विद्यार्थियों से शाला के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर पुनर्गणना की प्रक्रिया जिले में सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। जिले के तीनों विकासखंड—जावद, मनासा एवं नीमच—से कुल 1591 आवेदन प्राप्त हुए थे।
इन आवेदनों के परीक्षण एवं मूल्यांकन का कार्य 20 एवं 21 अप्रैल को संबंधित विकासखंड मुख्यालय स्थित मूल्यांकन केंद्रों पर सम्पन्न कराया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता, गोपनीयता एवं शुचिता का विशेष ध्यान रखा गया।
जिला अकादमिक समन्वयक पंडित अंबिका प्रसाद जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुनर्गणना के दौरान कुल 150 प्रकरणों में अंक परिवर्तन पाया गया, जिन्हें तत्काल पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। शेष प्रकरणों में कोई परिवर्तन नहीं पाया गया।
उन्होंने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। अब संबंधित पोर्टल को लॉक कर दिया गया है और पुनर्गणना के परिणाम शीघ्र ही राज्य स्तर से जारी किए जाएंगे।
जिले में इस प्रक्रिया के सफल संचालन से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में संतोष का वातावरण है।