![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, इंदौर: शहर के यातायात ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरई-2 सड़क परियोजना के तहत बिचौली क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया। नेमावर रोड से खजराना तक प्रस्तावित इस सड़क के निर्माण में बाधा बन रहे 12 से अधिक मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। सुबह करीब 10 बजे नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। रहवासियों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके थे, फिर भी कुछ लोगों ने विरोध दर्ज कराया। हालांकि, प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए करीब दो घंटे के भीतर सभी बाधक निर्माणों को हटा दिया। यह सड़क परियोजना शहर के मास्टर प्लान का अहम हिस्सा है। प्रस्तावित रूप से सड़क की चौड़ाई 45 मीटर रखी गई है, जबकि फिलहाल 24 मीटर (80 फीट) चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी यह सड़क नायता मुंडला स्थित नए आरटीओ को खजराना क्षेत्र से जोड़ेगी, जिससे बायपास पर बढ़ते यातायात दबाव में कमी आएगी और शहर के भीतर आवागमन सुगम होगा। प्रशासन के अनुसार, इस परियोजना के तहत पहले ही 184 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान उपलब्ध कराए जा चुके हैं। कुल मिलाकर करीब 300 परिवारों का पुनर्वास किया गया है। हालांकि, विस्थापन को लेकर पहले विरोध भी सामने आया था और कुछ मामलों में न्यायालय से स्थगन आदेश भी प्राप्त हुआ था। हाल ही में स्टे हटने के बाद शेष अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। प्रशासन का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और भविष्य में यातायात समस्याओं से राहत मिलेगी। |
मालवांचल मित्र, इंदौर: शहर के यातायात ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरई-2 सड़क परियोजना के तहत बिचौली क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया। नेमावर रोड से खजराना तक प्रस्तावित इस सड़क के निर्माण में बाधा बन रहे 12 से अधिक मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
सुबह करीब 10 बजे नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। रहवासियों को पहले ही नोटिस दिए जा चुके थे, फिर भी कुछ लोगों ने विरोध दर्ज कराया। हालांकि, प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए करीब दो घंटे के भीतर सभी बाधक निर्माणों को हटा दिया।
यह सड़क परियोजना शहर के मास्टर प्लान का अहम हिस्सा है। प्रस्तावित रूप से सड़क की चौड़ाई 45 मीटर रखी गई है, जबकि फिलहाल 24 मीटर (80 फीट) चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी यह सड़क नायता मुंडला स्थित नए आरटीओ को खजराना क्षेत्र से जोड़ेगी, जिससे बायपास पर बढ़ते यातायात दबाव में कमी आएगी और शहर के भीतर आवागमन सुगम होगा।
प्रशासन के अनुसार, इस परियोजना के तहत पहले ही 184 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान उपलब्ध कराए जा चुके हैं। कुल मिलाकर करीब 300 परिवारों का पुनर्वास किया गया है। हालांकि, विस्थापन को लेकर पहले विरोध भी सामने आया था और कुछ मामलों में न्यायालय से स्थगन आदेश भी प्राप्त हुआ था। हाल ही में स्टे हटने के बाद शेष अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
प्रशासन का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और भविष्य में यातायात समस्याओं से राहत मिलेगी।