![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सरकार्यवाह भैया जी जोशी के नीमच आगमन पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य आचार्य भगवंत जिन मणिप्रभ सुरिश्वर जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में संघ के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मालवा प्रांत के सह कार्यवाह श्री रघुवीर जी, विभाग संघ चालक श्री सतीश खंडेलवाल, जिला संघचालक श्री अनिल जैन, विभाग प्रचारक श्री अजय गौड़, जिला प्रचारक श्री अनिल जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। इस अवसर पर जिनकुशल दादावाड़ी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से माला एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। ट्रस्ट की ओर से श्री प्रेम प्रकाश पगारिया, राकेश ‘पप्पू’ जैन (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, नीमच), रिखब गोपावत, अभिषेक कोठारी, सुनील जैन, राजमल छाजेड़, विनय मारू सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज सेवा, संगठन एवं सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। |
मालवांचल मित्र, नीमच: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सरकार्यवाह भैया जी जोशी के नीमच आगमन पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य आचार्य भगवंत जिन मणिप्रभ सुरिश्वर जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में संघ के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मालवा प्रांत के सह कार्यवाह श्री रघुवीर जी, विभाग संघ चालक श्री सतीश खंडेलवाल, जिला संघचालक श्री अनिल जैन, विभाग प्रचारक श्री अजय गौड़, जिला प्रचारक श्री अनिल जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिनकुशल दादावाड़ी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से माला एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। ट्रस्ट की ओर से श्री प्रेम प्रकाश पगारिया, राकेश ‘पप्पू’ जैन (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, नीमच), रिखब गोपावत, अभिषेक कोठारी, सुनील जैन, राजमल छाजेड़, विनय मारू सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज सेवा, संगठन एवं सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई।