मालवांचल मित्र, नीमच: नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। गुरुवार शाम 5:30 बजे बंगला नंबर 60, पुरानी नगर पालिका परिसर में 8 नए वाहनों का लोकार्पण किया जाएगा, जिन्हें आम जनता को समर्पित किया जाएगा।
नगर पालिका की वाहन शाखा प्रभारी उप यंत्री श्रीमती अपर्णा गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथियों में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं नपा सभापति श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करणसिंह परमाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि नए वाहनों में 5 इलेक्ट्रिक कचरा संग्रहण वाहन और 3 ट्रैक्टर शामिल हैं। इन वाहनों के शामिल होने से शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
श्रीमती गिरी के अनुसार, नगर पालिका का उद्देश्य स्वच्छता सेवाओं को बेहतर बनाना है ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में नीमच बेहतर स्थान हासिल कर सके। नए संसाधनों के साथ नगर पालिका शहरवासियों को अधिक प्रभावी और आधुनिक सफाई सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
शहर : नपा के नए वाहनों का लोकार्पण आज, जनता को मिलेंगे 8 नए वाहन