![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच। प्रभु महावीर स्वामी के “परस्परोपग्रहो जीवानाम्” के सूत्र को आत्मसात करते हुए श्री नवकार सेवा संस्थान, नीमच द्वारा बुधवार को प्राइवेट बस स्टैंड स्थित दीनदयाल भोजनालय में जरूरतमंदों के लिए पौष्टिक आहार सामग्री का दान किया गया। संस्थान की ओर से भोजनालय को 30 किलो चने की दाल का कट्टा एवं 15 किलो तेल का डिब्बा भेंट किया गया। संस्था सदस्यों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य भोजनालय में आने वाले जरूरतमंद लोगों को पर्याप्त एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का शुभारंभ 27 नवकार महामंत्र के जाप के साथ हुआ। इस अवसर पर भोजनालय के संचालक श्री प्रवीण अरौंदकर ने संस्था द्वारा दिए गए सहयोग को स्वीकार करते हुए इसकी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वल्पाहार ग्रहण किया। इस अवसर पर संस्था की कमला मोगरा, आशा मेहता, प्रियंका मोगरा, संतरा वीरवाल, भूमिका वीरवाल, पुष्पा वीरवाल, कला वीरवाल, मंजू मेहता, मंजू मेहता (सिंगोली), हेमलता मेहता, मधु राठौर, माया मेहता, सरिता लसोड़, सरिता नागोरी, सरिता मूणत, ज्योति कच्छारा, सहसचिव मीना दक, सचिव भावना चौधरी, कोषाध्यक्ष अंजू जैन, अध्यक्ष माया वीरवाल एवं संस्थापक अध्यक्ष कल्पना मोगरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में आभार सचिव माया चौधरी ने व्यक्त किया। |
मालवांचल मित्र, नीमच। प्रभु महावीर स्वामी के “परस्परोपग्रहो जीवानाम्” के सूत्र को आत्मसात करते हुए श्री नवकार सेवा संस्थान, नीमच द्वारा बुधवार को प्राइवेट बस स्टैंड स्थित दीनदयाल भोजनालय में जरूरतमंदों के लिए पौष्टिक आहार सामग्री का दान किया गया।
संस्थान की ओर से भोजनालय को 30 किलो चने की दाल का कट्टा एवं 15 किलो तेल का डिब्बा भेंट किया गया। संस्था सदस्यों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य भोजनालय में आने वाले जरूरतमंद लोगों को पर्याप्त एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 27 नवकार महामंत्र के जाप के साथ हुआ। इस अवसर पर भोजनालय के संचालक श्री प्रवीण अरौंदकर ने संस्था द्वारा दिए गए सहयोग को स्वीकार करते हुए इसकी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने स्वल्पाहार ग्रहण किया।
इस अवसर पर संस्था की कमला मोगरा, आशा मेहता, प्रियंका मोगरा, संतरा वीरवाल, भूमिका वीरवाल, पुष्पा वीरवाल, कला वीरवाल, मंजू मेहता, मंजू मेहता (सिंगोली), हेमलता मेहता, मधु राठौर, माया मेहता, सरिता लसोड़, सरिता नागोरी, सरिता मूणत, ज्योति कच्छारा, सहसचिव मीना दक, सचिव भावना चौधरी, कोषाध्यक्ष अंजू जैन, अध्यक्ष माया वीरवाल एवं संस्थापक अध्यक्ष कल्पना मोगरा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में आभार सचिव माया चौधरी ने व्यक्त किया।