![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच (वि.): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 में शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान क्रिएटिव माइंड्स ग्लोबल स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की होनहार छात्रा शुभिका शर्मा ने 96.60% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आयशा बाबर ने 96.40% अंकों के साथ द्वितीय एवं धनंजय परमार ने 95.20% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन तीनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें देव धीर (93.40%), कृष्णा अंडानी (93.20%), मानस नागदा (92.40%), प्रियंशु कारपेंटर (92.40%), गौरव शर्मा (91.40%), यशिता मदनानी (91.20%), अक्षरा जैन (88.80%), अनिश साहू (88.80%), अन्वी जैन (88.20%), मोहम्मद मुर्तजा खान (87.00%), अदनान खान (86.80%), साक्षी पाटीदार (85.60%), निधि धाकड़ (85.40%) एवं दीपिका (85%) प्रमुख रूप से शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों की समर्पित शिक्षण पद्धति एवं अभिभावकों का सहयोग प्रमुख कारण रहा है। स्कूल के डायरेक्टर विकास मदनानी ने अपने संदेश में कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल अंक प्राप्त कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना है। यह परिणाम उसी सोच का प्रतिफल है।” प्राचार्या स्नेहा मदनानी ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। हम आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक मेहनत करने तथा अपने लक्ष्य को ऊँचा रखने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि विद्यालय में नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं (साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स स्ट्रीम) तक प्रवेश दिए जा रहे हैं। |
मालवांचल मित्र, नीमच (वि.): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 में शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान क्रिएटिव माइंड्स ग्लोबल स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की होनहार छात्रा शुभिका शर्मा ने 96.60% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आयशा बाबर ने 96.40% अंकों के साथ द्वितीय एवं धनंजय परमार ने 95.20% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन तीनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है।
इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें देव धीर (93.40%), कृष्णा अंडानी (93.20%), मानस नागदा (92.40%), प्रियंशु कारपेंटर (92.40%), गौरव शर्मा (91.40%), यशिता मदनानी (91.20%), अक्षरा जैन (88.80%), अनिश साहू (88.80%), अन्वी जैन (88.20%), मोहम्मद मुर्तजा खान (87.00%), अदनान खान (86.80%), साक्षी पाटीदार (85.60%), निधि धाकड़ (85.40%) एवं दीपिका (85%) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों की समर्पित शिक्षण पद्धति एवं अभिभावकों का सहयोग प्रमुख कारण रहा है।
स्कूल के डायरेक्टर विकास मदनानी ने अपने संदेश में कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल अंक प्राप्त कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना है। यह परिणाम उसी सोच का प्रतिफल है।”
प्राचार्या स्नेहा मदनानी ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। हम आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक मेहनत करने तथा अपने लक्ष्य को ऊँचा रखने के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय में नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं (साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स स्ट्रीम) तक प्रवेश दिए जा रहे हैं।