![]()
|
















|
कचौली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली निःशुल्क कानूनी जानकारी मालवांचल मित्र, मनासा: विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं नालसा के दिशा-निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच के मार्गदर्शन में मंगलवार को मनासा तहसील के ग्राम कचौली में "लीगल एड क्लिनिक" का आयोजन किया गया। यह क्लिनिक प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित किया जाता है, जिसमें ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इस अवसर पर पैरालीगल वॉलिंटियर एवं मानव अधिकार कार्यकर्ता कमलाशंकर विश्वकर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नालसा, सालसा एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है तथा कानूनी समस्याओं का समाधान कैसे किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय कचौली में विधिक जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच, बाल अधिकार, मूल संवैधानिक कर्तव्यों तथा निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान पंचायत सचिव रूपसिंह गुर्जर, माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मयंक माहेश्वरी, सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य अर्चना वेद, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। |
कचौली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली निःशुल्क कानूनी जानकारी
मालवांचल मित्र, मनासा: विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं नालसा के दिशा-निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच के मार्गदर्शन में मंगलवार को मनासा तहसील के ग्राम कचौली में "लीगल एड क्लिनिक" का आयोजन किया गया। यह क्लिनिक प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित किया जाता है, जिसमें ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
इस अवसर पर पैरालीगल वॉलिंटियर एवं मानव अधिकार कार्यकर्ता कमलाशंकर विश्वकर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नालसा, सालसा एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है तथा कानूनी समस्याओं का समाधान कैसे किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय कचौली में विधिक जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच, बाल अधिकार, मूल संवैधानिक कर्तव्यों तथा निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान पंचायत सचिव रूपसिंह गुर्जर, माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मयंक माहेश्वरी, सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्य अर्चना वेद, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना था।