![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच: शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर पालिका परिषद नीमच का स्विमिंग पूल 5 अप्रैल से आमजन के लिए शुरू होने जा रहा है। गर्मी के मौसम को देखते हुए स्विमिंग पूल को फिर से संचालित करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। नगर पालिका द्वारा इस बार भी पूर्व निर्णय के अनुसार स्विमिंग पूल में प्रवेश केवल मासिक पास धारकों के लिए ही रखा गया है। एक माह के लिए पास शुल्क ₹1000 निर्धारित किया गया है, जिसके माध्यम से इच्छुक नागरिक पूरे महीने तैराकी का आनंद ले सकेंगे। स्विमिंग पूल प्रभारी उप यंत्री अरविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं। महिलाओं के लिए सुबह 6 से 7 बजे तथा शाम 6 से 7 बजे तक का समय तय किया गया है। वहीं पुरुषों के लिए सुबह 7 से 8, 8 से 9, 9 से 10 बजे तक और शाम 4 से 5 एवं 5 से 6 बजे तक तैराकी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक सोमवार को रखरखाव कार्य के चलते स्विमिंग पूल बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मासिक पास बनवाने के लिए आवेदकों को एक आवेदन पत्र के साथ शपथ पत्र भी जमा करना होगा। इस शपथ पत्र में स्विमिंग पूल के सभी नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की जिम्मेदारी स्वयं की होने की सहमति देना अनिवार्य होगा। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया और जलकल सभापति छाया जायसवाल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में स्विमिंग पूल के रिनोवेशन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। वर्तमान में 18 फीट गहराई वाले पूल को नए सुरक्षा मानकों के अनुरूप कम करने की योजना पर भी सहमति बनी है। मासिक पास के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक महिला और पुरुष स्विमिंग पूल परिसर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और ₹1000 शुल्क जमा कर पास बनवाया जा सकता है। गौरतलब है कि हर साल गर्मियों में स्विमिंग पूल शहरवासियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहता है और इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। |
मालवांचल मित्र, नीमच: शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर पालिका परिषद नीमच का स्विमिंग पूल 5 अप्रैल से आमजन के लिए शुरू होने जा रहा है। गर्मी के मौसम को देखते हुए स्विमिंग पूल को फिर से संचालित करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।
नगर पालिका द्वारा इस बार भी पूर्व निर्णय के अनुसार स्विमिंग पूल में प्रवेश केवल मासिक पास धारकों के लिए ही रखा गया है। एक माह के लिए पास शुल्क ₹1000 निर्धारित किया गया है, जिसके माध्यम से इच्छुक नागरिक पूरे महीने तैराकी का आनंद ले सकेंगे।
स्विमिंग पूल प्रभारी उप यंत्री अरविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं। महिलाओं के लिए सुबह 6 से 7 बजे तथा शाम 6 से 7 बजे तक का समय तय किया गया है। वहीं पुरुषों के लिए सुबह 7 से 8, 8 से 9, 9 से 10 बजे तक और शाम 4 से 5 एवं 5 से 6 बजे तक तैराकी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक सोमवार को रखरखाव कार्य के चलते स्विमिंग पूल बंद रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि मासिक पास बनवाने के लिए आवेदकों को एक आवेदन पत्र के साथ शपथ पत्र भी जमा करना होगा। इस शपथ पत्र में स्विमिंग पूल के सभी नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की जिम्मेदारी स्वयं की होने की सहमति देना अनिवार्य होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया और जलकल सभापति छाया जायसवाल की उपस्थिति में आयोजित बैठक में स्विमिंग पूल के रिनोवेशन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। वर्तमान में 18 फीट गहराई वाले पूल को नए सुरक्षा मानकों के अनुरूप कम करने की योजना पर भी सहमति बनी है।
मासिक पास के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक महिला और पुरुष स्विमिंग पूल परिसर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और ₹1000 शुल्क जमा कर पास बनवाया जा सकता है।
गौरतलब है कि हर साल गर्मियों में स्विमिंग पूल शहरवासियों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहता है और इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।