मालवांचल मित्र, नीमच: शासन द्वारा प्रदेश की नगरीय निकायों में एल्डरमेन (वरिष्ठ पार्षद) की नियुक्ति के तहत नगर पालिका परिषद नीमच में भी 6 एल्डरमेन नियुक्त किए गए। इन नवनियुक्त एल्डरमेन का स्वागत सोमवार को नगर पालिका कार्यालय स्थित नपाध्यक्ष कक्ष में गरिमामय वातावरण में किया गया।
नगर पालिका नीमच में नियुक्त एल्डरमेन श्री शांतिलाल गुप्ता, श्री शंकर बंसल, श्रीमती लता हरित, श्रीमती अरुणा तलरेजा, श्री मनीष बेंस एवं श्री हरभजन सिंह सलूजा का स्वागत विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा एवं सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला, गुलदस्ते एवं मुंह मीठा कराकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री परिहार ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती खंडेलवाल, नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा एवं सीएमओ श्रीमती बामनिया के साथ नगर पालिका कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त एल्डरमेन का कर्मचारियों से परिचय करवाया और विभिन्न विभागों में चल रहे कार्यों की जानकारी भी ली।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हेमंत हरित, श्री महेंद्र भटनागर, मंडल अध्यक्ष श्री मोहन सिंह राणावत, सभापति श्रीमती कुसुम अशोक जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही कार्यालय अधीक्षक कन्हैया लाल शर्मा, पार्षदगण श्री रामचंद्र धनगर, श्री दुर्गा शंकर भील, श्री आलोक सोनी, श्री योगेश कविश्वर, श्री शशि कल्याणी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने नवनियुक्त एल्डरमेन को शुभकामनाएं देते हुए नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।