मालवांचल मित्र, नीमच: माहेश्वरी युवा संगठन, नीमच के सत्र 2026-28 के लिए चुनाव रविवार, 29 मार्च को माहेश्वरी भवन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में संगठन के सदस्यों के साथ-साथ चुनाव अधिकारी एवं समाज पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
संरक्षक मनोज माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव अधिकारी नवीन गट्टानी, समाज अध्यक्ष सत्यनारायण जागेटीया एवं सचिव सुरेश सोडानी की देखरेख में यह निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई।
चुनाव में सर्वसम्मति से पीयूष काबरा को अध्यक्ष, शुभम माहेश्वरी को सचिव तथा हर्षित खटोड को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर मनीष नवाल, मितेश गट्टानी, अजय झंवर, महेश समदानी, दीपक नवलखा, हर्षित अजमेरा, प्रद्युम्न बाल्दी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संगठन के संरक्षक मनोज माहेश्वरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नव-निर्वाचित टीम संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।