नीमच मशीनरी व्यापारी संघ के निर्वाचन निर्विरोध एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी सूरजमल जी अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
निर्वाचन में दिनेश मंडवारिया को अध्यक्ष, राकेश माली को सचिव एवं सतीश पाटीदार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान व्यापारियों में उत्साह और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
निर्वाचन कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना जी ने किया, जबकि कार्यक्रम के अंत में प्रकाश मंडवारिया ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद दिनेश मंडवारिया ने कहा कि संघ को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में जल्द ही संगठन विस्तार की योजना पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही मशीनरी व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन की आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के निर्वाचन पर मशीनरी व्यापारी संघ के सदस्यों एवं व्यापारियों ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शहर : मशीनरी व्यापारी संघ के निर्वाचन निर्विरोध संपन्न, दिनेश मंडवारिया अध्यक्ष निर्वाचित