![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
महँगाई, बेरोज़गारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता में बढ़ता आक्रोश मालवांचल मित्र, नीमच: वरिष्ठ समाजसेविका एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती मधु बंसल ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में किए गए वादों और दावों की वास्तविकता अब देश की जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि महँगाई, बेरोज़गारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों से परेशान नागरिक अब सरकार से जवाब माँगने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। मधु बंसल ने जारी बयान में कहा कि विदेशों से काला धन लाने और भ्रष्टाचार समाप्त करने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन आज भ्रष्टाचार व्यवस्था का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि महँगाई ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है तथा ईंधन, रसोई गैस, आवश्यक वस्तुओं और टोल टैक्स में बढ़ोतरी से जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।
उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और शिक्षा से जुड़े घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। साथ ही उन्होंने अग्निवीर योजना की भी आलोचना करते हुए कहा कि इससे युवाओं के सुरक्षित भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। मधु बंसल ने कहा कि आर्थिक चुनौतियों, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर सरकार संतोषजनक जवाब देने में विफल रही है। उनका आरोप था कि वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए समाज को धर्म और जाति के आधार पर विभाजित करने की राजनीति की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार से सवाल पूछने वालों को विभिन्न विशेषणों से संबोधित कर उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास किया जाता है।
|
महँगाई, बेरोज़गारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता में बढ़ता आक्रोश
मालवांचल मित्र, नीमच: वरिष्ठ समाजसेविका एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती मधु बंसल ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में किए गए वादों और दावों की वास्तविकता अब देश की जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि महँगाई, बेरोज़गारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों से परेशान नागरिक अब सरकार से जवाब माँगने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं।
मधु बंसल ने जारी बयान में कहा कि विदेशों से काला धन लाने और भ्रष्टाचार समाप्त करने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन आज भ्रष्टाचार व्यवस्था का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि महँगाई ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है तथा ईंधन, रसोई गैस, आवश्यक वस्तुओं और टोल टैक्स में बढ़ोतरी से जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और शिक्षा से जुड़े घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। साथ ही उन्होंने अग्निवीर योजना की भी आलोचना करते हुए कहा कि इससे युवाओं के सुरक्षित भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं।
मधु बंसल ने कहा कि आर्थिक चुनौतियों, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर सरकार संतोषजनक जवाब देने में विफल रही है। उनका आरोप था कि वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए समाज को धर्म और जाति के आधार पर विभाजित करने की राजनीति की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार से सवाल पूछने वालों को विभिन्न विशेषणों से संबोधित कर उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास किया जाता है।
