![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
इनरव्हील क्लब नीमच की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन। सिम्मी सलूजा अध्यक्ष, अल्का श्रीवास्तव सचिव चुनी गईं। 29 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह। मालवांचल मित्र, नीमच: सेवा कार्यों के लिए समर्पित सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब नीमच की नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। क्लब की पूर्व अध्यक्ष डॉ. माधुरी चौरसिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रोटरी क्लब नीमच के कार्यालय में आयोजित साधारण सभा में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता पी.डी.सी. एवं सी.सी.सी. चेयरमैन संगीता जोशी ने की। निर्विरोध चुनाव में सिम्मी सलूजा को क्लब का अध्यक्ष चुना गया। वहीं अल्का श्रीवास्तव सचिव, हेमांगिनी त्रिवेदी कोषाध्यक्ष, नेहा गुप्ता एडिटर, सुमन अहीर आई.एस.ओ., सीमा अरोरा उपाध्यक्ष तथा कुसुम कदम संयुक्त सचिव निर्वाचित हुईं।
संस्था की अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, सचिव प्रेरणा शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अल्का चड्डा ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह 29 जून 2026 को रोटरी क्लब सभागार में सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ लेंगे। |
इनरव्हील क्लब नीमच की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन। सिम्मी सलूजा अध्यक्ष, अल्का श्रीवास्तव सचिव चुनी गईं। 29 जून को होगा शपथ ग्रहण समारोह।
मालवांचल मित्र, नीमच: सेवा कार्यों के लिए समर्पित सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब नीमच की नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। क्लब की पूर्व अध्यक्ष डॉ. माधुरी चौरसिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रोटरी क्लब नीमच के कार्यालय में आयोजित साधारण सभा में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता पी.डी.सी. एवं सी.सी.सी. चेयरमैन संगीता जोशी ने की। निर्विरोध चुनाव में सिम्मी सलूजा को क्लब का अध्यक्ष चुना गया। वहीं अल्का श्रीवास्तव सचिव, हेमांगिनी त्रिवेदी कोषाध्यक्ष, नेहा गुप्ता एडिटर, सुमन अहीर आई.एस.ओ., सीमा अरोरा उपाध्यक्ष तथा कुसुम कदम संयुक्त सचिव निर्वाचित हुईं।

संस्था की अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, सचिव प्रेरणा शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अल्का चड्डा ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह 29 जून 2026 को रोटरी क्लब सभागार में सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ लेंगे।