![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, बेंगलुरु: श्री हर्कियाखाल बालाजी धाम के चरण सेवक एवं प्रख्यात आध्यात्मिक मार्गदर्शक पूज्य पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा गुरुजी को कर्नाटक के राज्यपाल आदरणीय थावरचंद गेहलोत द्वारा कर्नाटक राज्य भवन में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान, जनकल्याणकारी सेवाओं तथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के प्रति समर्पित कार्यों के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने गुरुजी के समाजोत्थान और धार्मिक जागरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे संत एवं समाजसेवी व्यक्तित्व भारतीय संस्कृति और मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा गुरुजी के मार्गदर्शन में श्री हर्कियाखाल बालाजी धाम से जुड़े विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। समाज में धार्मिक चेतना का प्रसार, संस्कारों का संरक्षण तथा मानव सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को व्यापक सम्मान प्राप्त है। राज्यपाल द्वारा प्रदत्त यह सम्मान न केवल गुरुजी के लिए, बल्कि श्री हर्कियाखाल बालाजी धाम से जुड़े समस्त श्रद्धालुओं, भक्तों एवं अनुयायियों के लिए भी गर्व और प्रेरणा का विषय माना जा रहा है। इस उपलब्धि को गुरुजी द्वारा वर्षों से किए जा रहे लोककल्याणकारी कार्यों की सार्थकता का प्रतीक बताया जा रहा है।
इस अवसर पर हरकियाखाल बालाजी मंदिर समिति ने कर्नाटक के राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सनातन संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित कार्यों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा। समस्त भक्तगण एवं श्रद्धालु परिवार ने पूज्य गुरुजी को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं तथा भगवान श्री हर्कियाखाल बालाजी महाराज से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर लोककल्याणकारी सेवा के लिए प्रार्थना की है। जय श्री हर्कियाखाल बालाजी महाराज। |
मालवांचल मित्र, बेंगलुरु: श्री हर्कियाखाल बालाजी धाम के चरण सेवक एवं प्रख्यात आध्यात्मिक मार्गदर्शक पूज्य पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा गुरुजी को कर्नाटक के राज्यपाल आदरणीय थावरचंद गेहलोत द्वारा कर्नाटक राज्य भवन में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान, जनकल्याणकारी सेवाओं तथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के प्रति समर्पित कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने गुरुजी के समाजोत्थान और धार्मिक जागरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे संत एवं समाजसेवी व्यक्तित्व भारतीय संस्कृति और मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा गुरुजी के मार्गदर्शन में श्री हर्कियाखाल बालाजी धाम से जुड़े विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। समाज में धार्मिक चेतना का प्रसार, संस्कारों का संरक्षण तथा मानव सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को व्यापक सम्मान प्राप्त है।
राज्यपाल द्वारा प्रदत्त यह सम्मान न केवल गुरुजी के लिए, बल्कि श्री हर्कियाखाल बालाजी धाम से जुड़े समस्त श्रद्धालुओं, भक्तों एवं अनुयायियों के लिए भी गर्व और प्रेरणा का विषय माना जा रहा है। इस उपलब्धि को गुरुजी द्वारा वर्षों से किए जा रहे लोककल्याणकारी कार्यों की सार्थकता का प्रतीक बताया जा रहा है।

इस अवसर पर हरकियाखाल बालाजी मंदिर समिति ने कर्नाटक के राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सनातन संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित कार्यों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा।
समस्त भक्तगण एवं श्रद्धालु परिवार ने पूज्य गुरुजी को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं तथा भगवान श्री हर्कियाखाल बालाजी महाराज से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर लोककल्याणकारी सेवा के लिए प्रार्थना की है।
जय श्री हर्कियाखाल बालाजी महाराज।