![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा द्वारा श्री एग्रीकल्चर अकैडमी एंड स्किल कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के महासचिव डॉ. श्री रविकांत मेनारिया ने किया।
इस अवसर पर मातृशक्ति सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नीम, जामुन, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित मातृशक्तियों को अल्पाहार भी कराया गया। कार्यक्रम में हिन्दू महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विनीता कांठेड, विहिप मातृशक्ति जिला सह-संयोजिका श्रीमती उर्वशी रावत शाह, श्रीमती ममता धाकड़, श्रीमती जया सोनी, श्रीमती अंजू यादव, श्रीमती निशा शर्मा, श्रीमती गीता सेन, श्रीमती विद्या शर्मा, श्रीमती सपना सेन, श्रीमती पिंकी ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती विनीता कांठेड ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल जीवन के लिए आवश्यक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। |
मालवांचल मित्र, नीमच: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा द्वारा श्री एग्रीकल्चर अकैडमी एंड स्किल कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के महासचिव डॉ. श्री रविकांत मेनारिया ने किया।

इस अवसर पर मातृशक्ति सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नीम, जामुन, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित मातृशक्तियों को अल्पाहार भी कराया गया। कार्यक्रम में हिन्दू महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विनीता कांठेड, विहिप मातृशक्ति जिला सह-संयोजिका श्रीमती उर्वशी रावत शाह, श्रीमती ममता धाकड़, श्रीमती जया सोनी, श्रीमती अंजू यादव, श्रीमती निशा शर्मा, श्रीमती गीता सेन, श्रीमती विद्या शर्मा, श्रीमती सपना सेन, श्रीमती पिंकी ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती विनीता कांठेड ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल जीवन के लिए आवश्यक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।