![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मालवांचल मित्र,नीमच: वर्ष 1857 की क्रांति के ऐतिहासिक साक्षी रहे नीमच की धरती पर मंगलवार को गौरव दिवस पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका द्वारा मनासा नाका स्थित शहीद पार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत महा-स्वच्छता अभियान से हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, एसडीएम पराग जैन सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर शहीद पार्क परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पार्क परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
3 जून का ऐतिहासिक महत्व कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नीमच के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए बताया कि 3 जून 1857 को इसी मनासा नाका स्थित शहीद पार्क क्षेत्र से अंग्रेजी शासन के खिलाफ क्रांति का शंखनाद हुआ था। यहां के वीर सैनिकों ने ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंका और अदम्य साहस एवं पराक्रम का परिचय दिया। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में प्रतिवर्ष 3 जून को नीमच में गौरव दिवस मनाया जाता है। बड़ी संख्या में रहे उपस्थित गौरव दिवस के आयोजन में डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धारवे, सीएमओ दुर्गा बामनिया, संतोष चोपड़ा, पार्षद राकेश किलोरिया, रामचंद्र धनगर, हरगोविंद दीवान, मुकेश पोरवाल, दुर्गाशंकर भील और निलेश पाटीदार सहित पूर्व सैनिक परिषद के सदस्य तथा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जहां स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचाया गया। |
मालवांचल मित्र,नीमच: वर्ष 1857 की क्रांति के ऐतिहासिक साक्षी रहे नीमच की धरती पर मंगलवार को गौरव दिवस पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका द्वारा मनासा नाका स्थित शहीद पार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत महा-स्वच्छता अभियान से हुई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, एसडीएम पराग जैन सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर शहीद पार्क परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पार्क परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

3 जून का ऐतिहासिक महत्व
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नीमच के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए बताया कि 3 जून 1857 को इसी मनासा नाका स्थित शहीद पार्क क्षेत्र से अंग्रेजी शासन के खिलाफ क्रांति का शंखनाद हुआ था। यहां के वीर सैनिकों ने ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंका और अदम्य साहस एवं पराक्रम का परिचय दिया। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में प्रतिवर्ष 3 जून को नीमच में गौरव दिवस मनाया जाता है।
बड़ी संख्या में रहे उपस्थित
गौरव दिवस के आयोजन में डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धारवे, सीएमओ दुर्गा बामनिया, संतोष चोपड़ा, पार्षद राकेश किलोरिया, रामचंद्र धनगर, हरगोविंद दीवान, मुकेश पोरवाल, दुर्गाशंकर भील और निलेश पाटीदार सहित पूर्व सैनिक परिषद के सदस्य तथा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से जहां स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचाया गया।