![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच: नीमच के लिए गर्व का विषय है कि जिले के प्रतिभाशाली बॉडीबिल्डर अरबाज खान का चयन आगामी मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 से 14 जून तक लुधियाना (पंजाब) में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के शीर्ष बॉडीबिल्डर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मध्य प्रदेश की 12 सदस्यीय टीम इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो चुकी है। इस टीम में नीमच के मिस्टर वेस्टर्न इंडिया एवं मिस्टर मध्य प्रदेश रह चुके अरबाज खान भी शामिल हैं। वे 80 से 85 किलोग्राम वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
अरबाज खान ने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कड़ा अभ्यास और मेहनत की है। वे राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नीमच और मध्य प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों और बॉडीबिल्डिंग जगत में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर नीमच जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनव चौरसिया, सचिव डॉ. साजिद भाई, उपाध्यक्ष अर्जुन पंडित, महबूब खान, विक्की जी छाबड़ा, अनुराग व्यास, नकुल जैन सहित समस्त बॉडीबिल्डिंग परिवार ने अरबाज खान को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन और सफलता की कामना की। नीमचवासियों को उम्मीद है कि अरबाज खान राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। |
मालवांचल मित्र, नीमच: नीमच के लिए गर्व का विषय है कि जिले के प्रतिभाशाली बॉडीबिल्डर अरबाज खान का चयन आगामी मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 से 14 जून तक लुधियाना (पंजाब) में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के शीर्ष बॉडीबिल्डर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
मध्य प्रदेश की 12 सदस्यीय टीम इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो चुकी है। इस टीम में नीमच के मिस्टर वेस्टर्न इंडिया एवं मिस्टर मध्य प्रदेश रह चुके अरबाज खान भी शामिल हैं। वे 80 से 85 किलोग्राम वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

अरबाज खान ने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कड़ा अभ्यास और मेहनत की है। वे राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नीमच और मध्य प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे। उनके चयन से जिले के खेल प्रेमियों और बॉडीबिल्डिंग जगत में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर नीमच जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनव चौरसिया, सचिव डॉ. साजिद भाई, उपाध्यक्ष अर्जुन पंडित, महबूब खान, विक्की जी छाबड़ा, अनुराग व्यास, नकुल जैन सहित समस्त बॉडीबिल्डिंग परिवार ने अरबाज खान को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन और सफलता की कामना की।
नीमचवासियों को उम्मीद है कि अरबाज खान राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।