![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में ब्रिक्स कृषि सम्मेलन का शुभारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन में ब्राजील, इंडोनेशिया, चीन, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात सहित विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में 21 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार, जलवायु-अनुकूल खेती, कृषि व्यापार और छोटे किसानों के सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
12 जून को कृषि मंत्रियों के बीच एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। इस चर्चा का मुख्य विषय छोटे किसानों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी के माध्यम से खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाना रहेगा। वहीं, 13 जून को ब्रिक्स देशों की मंत्रीस्तरीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर साझा रणनीति तैयार करने पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन के साथ-साथ विदेशी प्रतिनिधियों को इंदौर की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से भी परिचित कराया जाएगा। इसके तहत वे शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों राजवाड़ा, छप्पन दुकान, सराफा बाजार और ऐतिहासिक नगर मांडू का भ्रमण करेंगे।
यह सम्मेलन कृषि क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और टिकाऊ कृषि विकास के नए अवसरों को तलाशने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। |
मालवांचल मित्र, इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में ब्रिक्स कृषि सम्मेलन का शुभारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन में ब्राजील, इंडोनेशिया, चीन, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात सहित विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में 21 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार, जलवायु-अनुकूल खेती, कृषि व्यापार और छोटे किसानों के सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

12 जून को कृषि मंत्रियों के बीच एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। इस चर्चा का मुख्य विषय छोटे किसानों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी के माध्यम से खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाना रहेगा। वहीं, 13 जून को ब्रिक्स देशों की मंत्रीस्तरीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर साझा रणनीति तैयार करने पर चर्चा की जाएगी।
सम्मेलन के साथ-साथ विदेशी प्रतिनिधियों को इंदौर की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से भी परिचित कराया जाएगा। इसके तहत वे शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों राजवाड़ा, छप्पन दुकान, सराफा बाजार और ऐतिहासिक नगर मांडू का भ्रमण करेंगे।

यह सम्मेलन कृषि क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और टिकाऊ कृषि विकास के नए अवसरों को तलाशने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।